aaj ki nari Hindi poetry on Women empowerment

by | May 6, 2020 | INSPIRATIONAL, WOMEN EMPOWERMENT | 0 comments

Hindi poetry on women empowerment - आज की नारी > अर्चना की रचना
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest

महिला सशक्तिकरण पर हिंदी कविता 

आज की नारी 

मैं आज की नारी हूँ 

न अबला न बेचारी हूँ 

कोई विशिष्ठ स्थान

न मिले चलता है 

फिर भी आत्म सम्मान बना रहा ये  

कामना दिल रखता है 

न ही खेला कभी  women कार्ड 

मुश्किलें आयी हो चाहे हज़ार 

फिर भी कोई मेरी आवाज़ में आवाज़  

मिलाये  तो अच्छा लगता है 

हूँ अपने आप में सक्षम 

चाँद तारे खुद हासिल कर लूं 

रखूँ इतनी दम 

फिर भी कोई हाथ बँटाये तो 

अच्छा लगता है 

हो तेज़ धूप या घनी छाँव

डरना कैसा जब घर से 

निकाल  लिए पांव

फिर भी कोई साथ चले तो

अच्छा लगता है 

जीवन कैसा बिन परीक्षा 

जहाँ लोगो ने 

न की हो मेरी समीक्षा 

फिर भी कोई विश्वास करे 

तो अच्छा लगता है 

गलत सही जो भी चुना 

अपना रास्ता आप बुना 

फिर भी कोई  कदमो की

निगहबानी करे 

तो अच्छा लगता है 

अपने अधिकार भलिभाँति

जानती हूँ 

क्या अच्छा क्या बुरा

पहचानती हूँ 

फिर भी कोई परवाह  करे  तो

अच्छा लगता है 

नहीं लगता मुझे अंधेरों से डर

हार जीत सबका दारोमदार

मुझ पर 

फिर भी एक कान्धा हो सर रखने 

तो अच्छा लगता है 

मैं शौपिंग करूँ तुम बिल भरो 

लड़कियों थोड़ी शर्म करो 

फिर भी कोई ये अधिकार मांगे  तो

अच्छा लगता है 

औरत होना पहचान है मेरी 

और बाजुए भी

मज़बूत है मेरी 

फिर भी कोई बढ़ कर दरवाज़ा 

खोले तो अच्छा लगता है 

बस इतना ही है अरमान 

खुद बना लूँगी मैं रोटी 

कपडा और मकान

सिर्फ थोडा सम्मान मिले तो

अच्छा लगता है ..

अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

 

Nari Hona Accha Hai- Hindi Poetry On Women empowerment/save girl

 

 

 

 

 

 

 

 

0 Comments

Submit a Comment

Pin It on Pinterest

Share This

Share this post with your friends!