bahut der Hindi Inspirational poetry on life

by | Apr 14, 2020 | INSPIRATIONAL, LIFE | 0 comments

Hindi Inspirational poetry on life - बहुत देर > अर्चना की रचना
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest

जीवन पर आधारित हिंदी कविता

बहुत देर 

 

बहुत देर कर दी ज़िन्दगी तूने 

मेरे दर पे आने में 

हम तो कब से लगे थे 

तुझे मनाने  में 

 

अब तो न वो प्यास है 

न वो तलाश है ,मानों

खुद को पा  लिए हमने 

किसी के रूठ जाने में 

बहुत देर कर दी ज़िन्दगी तूने 

मेरे दर पे आने में 

 

तेज़ हवा में जलाया चिराग 

 क्यों बार बार बुझ जाता है 

जब की कोई कसर नहीं छोड़ी हमने

उसके आगे घेरा बनाने में 

बहुत देर कर दी ज़िन्दगी तूने 

मेरे दर पे आने में 

 

मैं मायूस नहीं हूँ 

बस तुझको समझा गया हूँ 

ढूँढा किये तुझे हम औरों में 

पर तू तो बैठी थी कब से 

मेरे ही गरीबखाने में 

बहुत देर कर दी ज़िन्दगी तूने 

मेरे दर पे आने में ……


अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

 

Zindagi ka Upkar- Hindi poetry On life

 

 

0 Comments

Submit a Comment

Pin It on Pinterest

Share This

Share this post with your friends!