Haar Par Jeet – Motivational Poetry In Hindi

by | Dec 18, 2019 | INSPIRATIONAL | 0 comments

haar par jeet Motivational Hindi Poetry
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest

     हार पर जीत हिंदी प्रेरणादायक कविता

 

अन्धकार से उजाले  का सफ़र

आसान नहीं होता 

कोशिश करने का हासिल

हर बार जीत न सही 

पर उस से मिला तजुर्बा 

कभी बेकार नहीं होता 

अपनी मंजिल पर निकलो

तो अपने सामान 

में जीत के साथ हार भी रखो 

मंजिल मिल गई तो अच्छा 

वरना उसे पाने की दूसरी 

योजना भी रखो 

हर बार कोशिशों का अंजाम

हार नहीं होता 

अंधकार से उजाले का सफ़र

आसान नहीं होता

 

हम हार से घबराते हैं

क्योंकि सिर्फ जीतने 

का सोचते हैं 

कामयाबी एक सिक्का है, 

जिसके ये दोनों पहलू होते हैं 

वख्त एक जगह ही टिका रहे,

वो इतना भी बलवान नहीं होता 

अन्धकार से उजाले का सफ़र

आसान नहीं होता 

 

वो चाँद भी कितना साधारण होता 

अगर उस पर अमावस का

साथ नहीं होता 

रोज़ एक जैसा दिखता अगर उस पर 

हर दिन घटने और फिर बढ़ने का 

वरदान नहीं होता 

वैसे ही  वो जीत भी क्या जीत होती

जिस में हार का जिक्र नहीं होता 

सुनाने को कोई कहानी न होती 

और कोई आम से खास नहीं होता 

हार पर जीत का सफ़र आसान नहीं होता …..

अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

और पढ़ें:- Main Harunga Nahi Best Hindi Motivational poetry

 

 

 

 

 

 

 

0 Comments

Submit a Comment

Pin It on Pinterest

Share This

Share this post with your friends!