mere dard inspirational Hindi poetry on life

by | Apr 27, 2020 | INSPIRATIONAL, LIFE | 0 comments

Inspirational Hindi Poetry on life - मेरे दर्द > अर्चना की रचना
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest

प्रेरक हिंदी कविता 

मेरे दर्द 

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं 

इन्हें अपनी आँखों का पता 

क्यों दूँ

तरसे और बरसे

इन्हें अपने दर्दों  से 

वो लगाव क्यों दूँ

 

मेरा अंधापन मेरी आँखों को 

चुभता है 

पर अपने लिए फैसलों पर 

इसे रोने क्यों दूँ

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं 

इन्हें अपनी आँखों का पता 

क्यों दूँ

 

बहुत कुछ देखा 

इन आँखों ने 

अब ये भी थक गई हैं 

चैन से जीने दूँ अब इनको भी 

थोड़ा  आराम 

क्यों न दूँ

मेरे दर्द सिर्फ मेरे हैं 

इन्हें अपनी आँखों का पता 

क्यों दूँ….

अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

 

Kai Baar Hua Hain Pyar Mujhe Hindi poetry On Love

 

 

 

0 Comments

Submit a Comment

Pin It on Pinterest

Share This

Share this post with your friends!